फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक व समाजसेवी शिवनाथ सिंह, VIDEO

जयप्रकाश नगर क्षेत्र के टोला शिवन राय स्थित शिवनाथ सिंह इंटर कालेज में सोमवार को शिक्षक व समाजसेवी रहे शिवनाथ सिंह की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें तीन जिले के पूर्व सैनिकों व शिक्षकों को अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र व छात्राओं को मेडल देकर उनके मनोबल को बढ़ावा देने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. कृष्ण मोहन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष माध्यमिक वित्त विहीन प्रधानाचार्य महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार कार्यक्रम के आयोजक व प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डा. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि शिक्षक शिवनाथ सिंह अपने क्षेत्र में गरीब बच्चों में शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य बखूबी किया करते थे। साथ ही छात्राओं को शिक्षित बनाने में उनका विशेष बल रहता था।पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह, पूर्व शिक्षक छट्ठू प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने अपना विचार रखा । कार्यक्रम में बलिया छपरा व सिवान जिले के दर्जनों पूर्व सैनिकों सहित क्षेत्र के पूर्व शिक्षक व शिक्षकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह फौजी, सुभाष सिंह, सतेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, रविकांत सिंह, विनीत सिंह, विवेक सिंह, विकास, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें