रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में रविवार की रात बंद पड़े एक मकान का मुख्य दरवाजा काटकर घुसे अज्ञात चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक के बाहर होने के कारण अभी तक चोरी गए नकदी, आभूषण और अन्य सामान का सही आकलन नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।