बलिया सुखपुरा पुलिस ने रविवार को सूर्यपुरा में अवैध शराब बनाने वाल उपकरण संग अभियुक्त ओम प्रकाश कश्यप, रुन्नी देवी, लालमुनि देवी, ज्ञान्ती देवी, देव रजिया देवी निवासीगण सूर्यपुरा व मनोज कश्यप निवासी मैरीटार को गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कराने बेरुआरबारी सीएचसी जा रही थी, रास्ते में पुलिस को चकमा देकर जीप से फरार हो गई थी। पुलिस के काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस ने दूसरे दिन शिवपुर गांव से ज्ञांती देवी को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह की तहरीर पर थाने में आरोपी ज्ञांती देवी व सुरक्षा में तैनात आरक्षी, अजीत कुमार, विपिन सिंह, अनंत कुमार, महिला आरक्षी सुमन पाल, तबस्सुम बानो, कविता चौहान, होमगार्ड दीनानाथ यादव, हरिनाथ, चालक अरविंद यादव के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी विक्रांतवीर ने सभी लापरवाह जवानों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।