फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरिया की टीम ने बक्सर को 3-0 से हराया; VIDEO

बाबा भूतनाथ फुटबॉल क्लब रामपुर असली द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चोथे दिन के मैच में बिहार के बक्सर टीम ने सिकरिया की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें सिकरिया की टीम ने 3-0 से बक्सर की टीम को पराजित कर अगले चक्र के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के क्रम में मैच के 20 वें मिनट में सिकरिया के खिलाड़ी मुन्ना राजभर ने एक गोल कर अपने टीम को बढ़त दिलाया। बक्सर के टीम ने खेल कौशल का अक्रामक प्रदर्शन किया। इसके बाद भी अपने टीम को बराबरी पर नहीं ला सकी। मैच के हाफ में 15 वें मिनट में सिकरिया की टीम ने मुहम्मद फैसल ने दूसरा गोल दाग को अपने टीम को 2-0 की बढ़त दिला दिया। जबकि मैच के 28वें मिनट में मुहम्मद फैसल ने तीसरा गोल दाग दिया, जो मैच के समाप्ति तक रहा। इस तरह से सिकरिया की टीम ने बक्सर को 3-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। फुटबॉल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का खूब हौसला अफजाई किया। रेफरी की भूमिका में मुटूर सिंह ,संजय , मुन्ना खरवार,रहे जबकि उद्घोषक की भूमिका में ज्ञानेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गणेश प्रसाद, अर्जुन सिंह, हिमांशु वर्मा, पवन आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें