नगर के ओवरब्रिज के नीचे दुकानों के हटाने के विरोध में चल रहा दुकानदारों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। धरनारत दुकानदारों का कहना है कि हम लोगों की दुकान ओवरब्रिज के निर्माण होने के बाद से ही संचालित हो रही थी। जिसे जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। लेकिन हम लोगों के दुकानों को लगाने के लिए नहीं कोई व्यवस्था नहीं किया गया। हम लोगों ने नगरपालिका और जिला प्रशासन से दुकान के स्थाई व्यवस्था की मांग किया लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ओवरब्रिज के नीचे जिस तरह से दुकानदारों को दुकान आवंटित किया गया है। उसी प्रकार हम लोगों को भी जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन दुकानों का आवंटन करें। इसके लिए जो भी जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा शुल्क निर्धारित किया जाएगा। उसे हम सभी दुकानदार भुगतान करने के लिए तैयार है। दुकानदारों का कहना है इसी दुकान पर हम लोगों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन लिए है। अब दुकान हट जाने से किस प्रकार लोन की भरपाई होगी। यह सबसे बड़ी समस्या हम लोगों के सामने है। इस मौके पर नरेश प्रसाद, लक्ष्मण गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुनैना देवी, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, फूलमानी गुप्ता आदि रहे।