फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में शव की खोज में लगी एसडीआरएफ, गंगा में डूबा था सत्यम, 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हुआ शव

फेफना थाना के मुबारकपुर संमग तट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे सत्यम पांडेय का शव नहीं मिल सका। शव की तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को एसडीआरएफ की आठ सदस्यी टीम संगम घाट पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई। टीम स्पीड बोट से प्लाटून पुल के आसपास व जनेश्वर मिश्र सेतु से आगे तक खोजबीन लेकिन पता नहीं चल सका। मौके पर परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे। दूसरे दिन शव न मिलने पर मां बहन व अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है। नसीराबाद गांव निवासी सतेन्द्र पाण्डेय का इकलौता पुत्र सत्यम पांडेय (20) बंसत पंचमी पर्व पर परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। सत्यम चाचा, चचेरे भाईयों व दोस्तों के साथ संगम नोज पर दोस्तों के साथ नहाने के बाद वापस तट पर लौट रहा था, उसी दौरान नदी में तेज बहाव होने से बालू में पैर फंस गया। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मददत से शव की काफी तलाश की लेकिन शाम तक बता नहीं चला पाया। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया। आठ सदस्यीय एसडीआरफ की टीम सुबह संगम घाट पर पहुंचकर स्पीड बोट से शव की खोजबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बावजूद शव नहीं मिल सका, ग्रामीण प्लाटून पुल में फंसे होने की आशंका जता रहे हैं। इकलौते बेटे के डूबने से मां चंदा पांडेय की हालत खराब है। वह बेटे को लेकर बेसुध हो गई है, सांत्वना देने के लिए आसपास की जुटी महिलाएं को मां की हालत देख आंखे नम हो जा रही है। करुणा क्रंदन से हर कोई मर्माहत है। आसपास घरों में चूल्हा तक नहीं जले। थाना प्रभारी बृजभान सरोज ने बताया की शव की तलाश में एसडीआरएफ की टीम के साथ हमलोग लगे हुए है। अभी सफलता नहीं मिली है, प्रयास जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें