बैरिया। सरयू नदी के लगातार हो रहे कटान से त्रस्त उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर, वशिष्ठ नगर, शिवाल मठिया और मानगढ़ ग्रामसभाओं के हजारों ग्रामीणों ने शनिवार को बैरिया तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कटान रोकने, विस्थापितों के पुनर्वास और राहत व्यवस्था सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र को सौंपा।