पांच माह से कमीशन न मिलने व बोरा की रकम का भुगतान न होने से आक्रोशित कोटेदारों ने बृहस्पितवार को भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ व डीएम के प्रतिनिधि को पत्रक सौंपा। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर तत्काल भुगतान नहीं हुआ तो जुलाई माह से खाद्यान्न् उठान ठप कर देंगे। कोटेदार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि कोटेदारों का पांच माह का कमीशन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गेहूं खरीद के लिए बोरे की मांग प्रशासन की तरफ से की गई थी। इसके एवज में 36 रुपये प्रति बोरा मिलना था लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि कोटेदारों तक भींगा हुआ गेहूं पहुंचाया जाता है, जो वितरण के समय कम हो जाता है। प्रभारी मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उदय भान पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, पवन सिंह, अनिल कुमार तिवारी, गुप्तेश्वर पाठक, जितेंद्र पांडेय, शिवजी पाठक आदि मौजूद थे।