बलिया कस्बा क्षेत्र में धर्मांतरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सूचना और स्थानीय स्तर पर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलपा चौक निवासी गौतम पुत्र नत्थू प्रसाद गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने जोसे थॉमस पुत्र भोमस लूकोमे, निवासी 122/2 न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना (बिहार) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोप है कि कस्बा क्षेत्र में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और जांच की मांग की थी।