एसटीएफ लखनऊ, हल्दी पुलिस और आबकारी की टीम ने रविवार रात छापेमारी कर हल्दी-सहतवार मार्ग स्थित मकान से 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिस मकान से शराब बरामद की गई है उसमें देशी, अंग्रेजी और बियर दुकानें भी हैं। आबकारी विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि शराब की बोतलों पर पड़ी बारकोड पर मार्कर लगाया गया था। ऐसे में इसे तस्करी के लिए रखा गया था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय की संयुक्त टीम ने रविवार मध्य रात्रि हल्दी-सहतवार मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मार कर आफ्टरडार्क ब्रांड की 150 पेटी, 8पीएम ब्रांड की 151 पेटी, कुल 2600.64 लीटर शराब बरामद की। मौके से राजेंद्र कुमार पासवान निवासी कछुआ पोस्ट बसरिकापुर थाना दुबहर, राकेश कुमार सिंह निवासी ग्राम गोहिया छपरा थाना बैरिया, अभिषेक ठाकुर निवासी बेलहरी थाना हल्दी को गिरफ्तार किया। दुकान में टीम ने अपना ताला लगा दिया। कदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।