फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा के बल पर 101 पेटी शराब लदी पिकअप लूटा, चार घंटे में बरामद, VIDEO

बैरिया थाना के गोविंदपुर गांव के पास शनिवार की रात बैरिया शराब गोदाम से शराब लादकर लालगंज जा रही पिकअप को बदमाशों ने गाड़ी चालक व मजदूरों को आतंकित कर शराब लदी पिकअप को लेकर भाग निकले। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ फहीम कुरैसी के नेतृत्व में पुलिस टीम घेराबंदी कर शराब लदी पिकअप व चार लोगों को हिरासत में ले लिया। अनुज्ञापी रवि भूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू चौबे, अभी राठौर, गुड्डू यादव, अमन तिवारी, मनीष यादव, रोहित राठौर, अंकित यादव, मनीष वर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें