फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया के रिहायशी इलाके में सब्जी मंडी का विरोध, लोहिया मार्केट खोलने की मांग

बलिया प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी नवीन न्यायालय से हटा कर शीश महल सिनेमा हॉल के पीछे रिहायशी गली और बट्ट बाजार के पास किए जाने के विरोध में स्थानीय लोग मुखर हो गए है। रविवार को जनधिकारी मंच की ओर से वैदिक बाल विद्यालय में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें लोगों ने रिहायशी गली में सब्जी मंडी खोले जाने का पुरजोर विरोध किया। अतुल सिंह ने प्रशासन पर सब्जी मंडी को गली में शिफ्ट किए जाने के फैसले को अव्यवहारिक और गलत बताया। कहा कि रिहायशी गली का उपयोग स्थानीय लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए करते हैं। यहां बालिकाओं के विद्यालय तथा परिषदीय प्राथमिक विद्यालय है। सब्जी मंडी से शैक्षणिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सभासद सूरज तिवारी ने कहा की रामलीला मैदान सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। सब्जी मंडी यहां शिफ्ट करने का पुरजोर विरोध लोग करेंगे। सभासद ददन यादव ने जिला प्रशासन के फैसले को गलत बताया। छात्र संघ के नेता रणबीर सिंह सेंगर ने सब्जी मंडी को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की। व्यापार मंडल के राकेश मद्धेशिया ने लोहिया मार्केट में सब्जी मंडी खोलने की मांग की। सर्वसम्मति से सोमवार को जिला अधिकारी को पत्रक सौपने की निर्णय हुआ। इस दौरान बृजेश सिंह, अनंतजी, मुनि मिश्रा, हरीओम गुप्ता, किशुन गुप्ता, अभिजीत पांडेय, रविंद्र यादव, संजय तिवारी, केपी सिंह, सम्राट सिंह, कुणाल कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र शाह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें