बलिया के नरही पुलिस ने 27 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार चौधरी (21) निवासी मल्लाह टोली, थाना टाउन, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उजियार घाट, ग्राम उजियार से रोहित कुमार चौधरी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से तीन पेटियों में 135 बोतल देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है। इस संबंध में थाना नरही में प्राथमिकी दर्ज की है।