पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और बनारस में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा।