फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी रोड निर्माण को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, चले ईंट-पत्थर महिला समेत आठ घायल; VIDEO

बलिया सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में शनिवार की सुबह सीसी रोड निर्माण को लेकर वीरेन्द्र चौहान व पदुमदेव चौहान के बीच जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। बरवा गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य खंड विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह रास्ता पहले 8 फीट चौड़ा था, लेकिन मौजूदा विवाद के कारण छह फीट में ही बनाया जा रहा था। बची जमीन पर वीरेन्द्र के पड़ोसी मुसाफिर अपने घर के सामने निर्माण कार्य करवा रहे थे। पड़ोसी परमेश्वर चौहान के घर की महिलाएं निर्माण कार्य को रोकने गईं, जिसके बाद मुसाफिर से विवाद हो गया। मुसाफिर, वीरेन्द्र व पदुमदेव चौहान तीनों मिलकर मुसाफिर पर हमला कर दिया। मारपीट में अंशु चौहान (18), कौशल्या देवी (47), चंद्रकला देवी (52), परमेश्वर चौहान सहित आठ लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इस बाबत सुखपुरा थाना अध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर घायलों का इलाज करवा रही है। शिकायत मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें