फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नकाबपोश बदमाशों ने असलहा के बल पर बाइक लूटी, जिम से घर लौट रहा था युवक, रपट दर्ज

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिड्ढा स्थित गांधी महाविद्यालय के सामने बेरुआरबारी-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात बसंतपुर निवासी रुद्र प्रताप सिंह की बाइक नकाबपोश बदमाशों ने लूट ली। इसकी सूचना रुद्र प्रताप ने डायल 112 पर दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक अज्ञात नकाबपोश गाड़ी लेकर भाग निकले थे। पीड़ित ने बदमाशों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास मौजूद ने फायरिंग से इंकार किया है। अनीता सिंह कनिष्ठ सहायक के पद पर रसड़ा ब्लाक में कार्यरत है। अनीता सिंह अपने पुत्र रुद्र प्रताप सिंह और बेटी के साथ ब्लॉक मुख्यालय बेरूआरबारी के सरकारी आवास में रहती हैं।रुद्र प्रताप शुक्रवार शाम को सुखपुरा से जिम कर घर वापस लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार आठ-दस की संख्या में आए अज्ञात नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। हथियारों से लैस नकाबपोशों ने मारपीट की। फायर करते हुए गाड़ी लूट ली। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक नकाबपोश जा चुके थे।पीड़ित की मां अनीता सिंह ने इसकी तहरीर सुखपुरा थाना अध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पड़कर बरामदगी की जाएगी। उन्होंने फायरिंग से इंकार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें