फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक को जहर देकर हत्या करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के वार्ड नं. 4 पंचमंदिर निवासी विश्वजीत सिंह (38 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भिजवा दिया। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उसका शरीर नीला होने पर परिजनों ने दो लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने परिजनों को समझा बूझकर मामले को शांत किया। रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि परिजनों द्वारा संदेह के आधार पर दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। परिजनों के तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें