बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से रहस्यमय ढंग से 65 वर्षीय किन्नर गुरु रेखा लापता हैं। किन्नर बाबरी अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। किन्नर संघ के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडेय के साथ किन्नरों ने बुधवार को रानीगंज बाजार पहुंचकर सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के आश्वासन पर जाम नहीं किया गया। किन्नरों ने अपने गायब साथी को ढूंढने की मांग करते हुए नारेबाजी की। उनके समर्थन में बैरिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।