फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में हादसे को दावत दे रहे भारी वाहन, बहेरी पुल से प्रतिबंध के बाद बेखौफ संचालन जारी

बलिया-लखनऊ मार्ग पर पर शहर से सटे बहेरी पुल के एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के बाद भी रात में भारी वाहन गुजर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दिया है। दिन में यातायात पुलिस के रहने से भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे है लेकिन रात में भारी वाहन गुजर रहे हैं। इससे हादसे का भय बना हुआ है। शहर से गाजीपुर, बक्सर, लखनऊ जाने के लिए बहेरी कटहल नाला पर बना पुल प्रमुख मार्ग है। इस पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बगल में एक अन्य पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इधर बीच पुराने पुल का एप्रोच खिसकने लगा, जिससे यातायात संचालन में काफी दिक्कत आई। बगल में नए पुल के निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था ने एप्रोच मार्ग को दुरूस्त किया लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। एप्रोच मार्ग के नीचे से मिट्टी भरी बोरिया भी डाली गई है। इसके बाद भी एप्रोच के खिसकता ही गया। इसके बाद यातायात पुलिस ने पुल के रास्ते बड़े वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। बड़े वाहन दूसरे मार्ग से भेजे जाने लगे। यातायात पुलिस के होने के कारण दिन में सबकुछ ठीक चल रहा है लेकिन रात होते ही भारी वाहन का आवागमन होने लग रहा है। इसके चलते हादसे का भय बना हुआ है। यातायात प्रभारी समद खान ने बताया कि संबंधित थाने को रूट डायवर्जन के लिए नोटिस दी गई है। थाने की लापरवाही की जांच कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें