अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन मंत्री मलय कुमार पांडेय के नेतृत्व में दो से छह सितंबर तक स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली के लिए काला फीता बांधकर कार्य किया। जिला व महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी, लैब सहायक संवर्ग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अटेवा के साथ संघर्ष का संकल्प लिया। कर्मचारियों में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारी 60 साल की उम्र तक देश व देश के लोगों की सेवा करता है और उम्मीद करता है कि कम से कम उसका बुढ़ापा सुखमय बीते। हर बार विभिन्न नियम कायदों से घुमा फिरा कर सत्ता द्वारा उसे छला जा रहा है। इस छलावे को कर्मचारी पूरी तरह से समझ चुका है और ठान चुके है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती चैन से नहीं बैठेंगे। योगेंद्र नाथ पांडेय, धनंजय चौबे, रामनयन सिंह, श्यामनारायण सिंह, आरबी यादव, राहुल पाठक, मुरली मनोहर मिश्रा, कृष्ण मोहन तिवारी, देवनाथ वर्मा, अशोक सिंह, शिवजी, प्रवीण त्रिपाठी, अमित कुमार आनिद थे।