बलिया में उभांव थाना के अवाया गांव के करीब बुधवार को ऑटो रिक्शा, कार एवं बाइक की टक्कर में एएनएम नीतू कन्नौजिया व पति धनंजय कन्नौजिया की मौत के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज से गांव का हर कोई मर्माहत हो गया। परिजनों व नाते रिश्तेदारों की करूण क्रंदन देख सांत्वना देने वालों की आंखे नम हो गई। घर से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी थी।