फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती हुई, दीप जलाने की होड़ लगी

सहतवार में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह की ओर से देव दीपावली व गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती की शुरुआत की। मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व उनके पति नीरज सिंह गुड्डू थे। मन्दिर की सजावट की तैयारी दो दिनों से चल रही थी। देव दीपावली के बाद श्रद्धालुओं को मनोरंजन के लिए वृन्दावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।चैनराम बाबा के ऐतिहासिक समाधि स्थल पर देव दीपावली पर दीपक जलाकर पुण्य के भागी बनने के लिए नगर पंचायत ,ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरदराज से आये श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गंगा आरती शुरू होते ही दीप जलाने की होड़ लग गई। जगमग दीपों से पूरा मन्दिर परिसर देवमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें