फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संकिर्तन में तमंचा डांस..., बलिया में युवक ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 09:09 PM IST

रसड़ा थाना के एक गांव में आयोजित संकिर्तन के दौरान नशे की हालत में एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए दो राउंड फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके साथ करीब आठ-दस लड़के डीजे के गाने पर झूमते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टी अमर उजाला नहीं करता है। वीडियो रसड़ा थाना के नगहर गांव का बताया जा रहा है। वहां एक व्यक्ति के दरवाजे पर संर्कीतन हो रहा है, वीडियो रात की बताई जा रही है। संकिर्तन के दौरान पांच-सात लड़के बाहर डांस करते हुए दिख रहे हैं। उसी में एक युवक हाथों में तमंचा लहराते हुए दो बार फायरिंग करते हुए दिख रहा है, जिसे एक युवक रोकने का प्रयास करता हुआ दिख रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने कहा कि इस तरह के वीडियो संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच करवाने के बाद फायर करने वाले युवक पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें