बलिया जिले के नरही गांव में सोमवार की शाम को मकान में खिड़की लगाने को लेकर दो पड़ोसी बृजेश यादव व प्रकाश यादव के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडा चला, इसमें एक पक्ष के बृजेश यादव, राकेश यादव, मुनेंद्र यादव व पत्नी मंजू देवी तथा द्वितीय पक्ष के मुकेश यादव, प्रकाश यादव घायल हो गए। राकेश की हालत गंभीर बनी है, जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर मौके पर पहुंच मामले की जानकारी कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।