फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतपुर एमआरएफ प्लांट पर कूड़े का अंबार देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार; VIDEO

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को ग्राम बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट परिसर में कूड़े का अंबार देखकर भड़क गए और अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद बलिया के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। प्लांट संचालक ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जबरन प्लांट परिसर में कूड़ा डंप कर दिया गया है। जिसके कारण पर्याप्त स्थान के अभाव में कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल अपर जिलाधिकारी (एडीएम) एवं लेखपाल को मौके पर बुलाकर नक्शे के आधार पर अतिरिक्त भूमि का चिह्नांकन कराया। निर्देश दिए कि चिह्नित भूमि का तत्काल निरीक्षण कर वहां तक पहुंचने के लिए यदि रास्ता नहीं है तो प्राथमिकता के आधार पर मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि शहर का कूड़ा व्यवस्थित रूप से प्लांट तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें