फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में प्लेटफार्म पर रखी मिली शराब की खेप, रेल और जल मार्ग से बढ़ी अवैध तस्करी

वाराणसी-छपरा रेलखंड पर शुक्रवार को आरपीएफ ने तस्करी कर ले जाते अवैध अंग्रेजी शराब के पकड़ी। इसकी बाजार में कीमत 35890 रुपया आंकी जा रही है। वीके सिंह प्रभारी आरपीएफ ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की रोक थाम के लिए गठित टीम के उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्र प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर फुट ओवरब्रिज के पास बैठने वाले ब्रेंच के नीचे दो पिठ्ठू बैग लावारिश हालत में मिले। आसपास खड़े यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी भी यात्री ने उक्त दोनों बैग के बारे में जानकारी नहीं दी। चेक किया गया तो अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड का 38.100 लीटर शराब मिली। पिछले दिनों तस्करी के खिलाफ सख्ती होने पर रेल और जल मार्ग से शराब तस्करी में काफी इजाफा हुआ है। पुलिस की सख्ती के बाद भी शराब तस्कर इसका कोई न कोई तोड़ निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें