नगर में विगत छह दिनों से नगर में साफ-सफाई न होने से शहर मुख्य सड़क सहित गली और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़ा पसर गया है। इसके चलते मोहल्लेवासियों सहित राहगीरों को कूड़ा-कचरा से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के स्टेशन रोड पर धरना पर बैठ गए। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार के प्रतिमा स्थल पर धरना दिया।धरना सभा को संबोधित करते हुए सागर सिंह राहुल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में सफाई न कराए जाने के कारण आम लोगों को स्वच्छ हवा एवं वातावरण नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। नगर पालिका द्वारा जब तक सफाई नहीं कराया जाएगा तब तक हम लोगों का धरना जारी रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार है और यह लोग दिखाने के लिए गांधी जयंती पर स्वयं झाड़ू लेकर सफाई पखवाड़ा मनाने का ढोंग करते हैं और केवल सोशल मीडिया एवं पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से सफाई का दम्भ भरते हैं जो कि पूण्यता झूठ है। कहा कि भाजपा के सरकार में सफाई का आलम है कि पूरे शहर में कूड़ा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक शहर की सफाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस पार्टी जनता की मुद्दे को लेकर संघर्ष करती रहेगी। धरना में सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, विजय कुमार मिश्रा, संतोष चौबे, सुशील श्रीवास्तव, विजेंद्र पांडेय, यसंवत सिंह बिसेन (सभासद), रुपेश चौबे, आशुतोष ओझा, जुबैर सोनू, गिरीश कांत गांधी, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, अभिजीत सिंह, अबुल फैज़, रितेश सिंह, राज प्रकाश, पंकज कुमार वर्मा, सूर्याशं भरद्वाज, आशीष मिश्रा, अमरनाथ रौनियार, राहुल चौबे आदि रहे।