फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में अपहृत अजय के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, प्रशासन से जल्द खुलासा करने की मांग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में घोसवती पहुंचा और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिला। इस दौरान विधायक ने अजय तिवारी के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और इस मुश्किल घड़ी में ढांढस बंधाया और अजय तिवारी की पत्नी इंद्रावती देवी को विश्वास दिलाया कि उनके पति को घर वापस लाने की लड़ाई पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी। इस मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष सुखपुरा से भी मामले की जानकारी लेने के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ज़िला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटना की जांच की प्रगति और मामले के जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा की प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधी बेलगाम है। प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलंद है और हत्या, लूट और अन्य घटनाओं की ख़बरें अब आम हो गई हैं। बलिया की इस घटना से इस बात की पुष्टि होती हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सुधीर राय, राघवेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पांडेय, पुनीत पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, मकसूद अंसारी, हीरा राम, मसुद आलम, गिरीश कांत गांधी, विजेन्द्र पाण्डेय, अबुल फैज़, ज्ञानदीप मिश्रा, अवनीश तिवारी, वीरबहादुर सिंह, संतोष गोयल, परशुराम राम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें