बलिया जिले के भरौली गोलंबर पर जून के पहले सप्ताह में जाम की समस्या से छुटकारा मिल गया था, लेकिन एक पखवाड़े से भरौली गोलंबर फिर जाम से जूझ रहा है। इस जाम के पीछे बक्सर जिला प्रशासन की सख्ती से वाहनों की चेकिंग होना बताया जा रहा है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।