बलिया के मनियर थाना क्षेत्र की एक युवती के जिला अस्पताल की इमरजेंसी से गायब होने की अफवाह पर पुलिस ने विराम लगा दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की कोशिश के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती को दिक्कत बढ़ने पर चिकित्सक उसे वाराणसी के लिए रेफर कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि बेहतर उपचार के लिए परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए, जहां युवती का इलाज चल रहा है। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजन ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई कि इमरजेंसी से एक युवती गायब हो गई है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर रहे थे। इसी बीच, परिजन युवती को युवती को लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से मऊ लेकर चले गए। उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।