बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को सरया गुलाबराय पहुंचे। मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूजा के पिता धर्मराज चौहान से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सरकार में गरीबों के साथ अन्याय व अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में जंगलराज कायम है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमें आप लोगों का हाल जानने के लिए यहां भेजा है। मृतका के पिता ने बताया कि पूजा की हत्या हुई है, पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या दिखाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करेंगे। पुलिस से पीछे हाथ बांध कर आत्महत्या करने पर फिर सवाल किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर घटना को अच्छे से जांच करने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी टीम बनाई गई है। जांच की जा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, मदन राम, हरिश्चंद, इंदू चौधरी, सियाराम रहे।