बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित जयप्रभा सेतु पर बुधवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें से एक जख्मी की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।