फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में छोटे भाई पर खौलता तेल फेंका, VIDEO

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के उधोदवनी गांव में पारिवारिक कलह को लेकर बड़े भाई महेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने छोटे भाई शैलेन्द्र यादव पर खौलता तेल फेंक दिया। इसमें शैलेन्द्र यादव गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के अनुसार शिकायकर्ता शैलेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी समय उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव, भाभी देव कुमारी, भतीजे सोनू यादव व दीपू यादव, दो अज्ञात व्यक्ति वहां आ गए। दुकान पर पहुंचे आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। इसी बीच जान से मारने की नीयत से महेन्द्र यादव और उनके साथ आए लोगं ने शैलेन्द्र यादव पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे शैलेन्द्र गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे शैलेन्द्र यादव ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दुकानदारी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी महेन्द्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें