फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलिया में गैस एजेंसी पर 1015 घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी, दर्ज होगी प्राथमिकी

बलिया जिले के बांसडीह कचहरी स्थित रुद्र गैस सर्विस पर घरेलू गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम ने भारी संख्या में कालाबाजारी को पकड़ा है। टीम को मौके पर 1015 घरेलू गैस नहीं मिला, जिस पर टीम ने एजेंसी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर बांसडीह कोतवाली में दी है। सोमवार को बांसडीह तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह से गैस डिलीवरी न होने व डिलीवरी का मैसेज आने की शिकायत की। इसमें अमित कुमार सिंह समेत अन्य उपभोक्ता शामिल थे। इस पर डीएम जिला विकास अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में तत्काल जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच टीम को गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा एक से 23 मार्च के संपूर्ण आमद तिथिवार एवं 23 मार्च के ओपनिंग स्टाक के बैलेंस उपलब्ध कराया गया। मैनेजर द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेख के अनुसार गैस एजेंसी में 1015 भरा हुआ रिफिल व ओपनिंग खाली गैस 55 होना चाहिए था। टीम ने मौके पर 40 उपभोक्ताओं को बयान दर्ज किया। मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं के बयान, गैस एजेंसी के मैनेजर द्वारा दिए गए बयान, एजेंसी कार्यालय से प्राप्त आनलाइन अभिलेख एवं विक्रय प्रबन्धक (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन) बलिया की आख्या के बाद गैस एजेंसी के गोदाम के आनलाइन प्रदर्शित स्टाक के भौतिक सत्यापन में 1015 भरे हुए घरेलू गैस सिलिण्डरों के सापेक्ष गोदाम में शून्य का स्टाक पाया गया। टीम ने बताया कि गैस एजेंसी से संबंधित उपभोक्ताओं में डिलीवरी न करके व्यक्तिगत लाभ हेतु खुले बाजार में भरा सिलेण्डर की कालाबाजारी की गई है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दंडनीय अपराध है। बांसडीह तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने रुद्र भारत गैस सर्विस, बांसडीह कचहरी, के मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम आसचौरा, विकास खंड बेरूआरबारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें