बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार चौराहे पर क्लीनिक संचालिका कंचन भारती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान क्लीनिक में रखी लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर हमला किया था। घटना के बाद वह बाइक से फरार हो गया। भागते समय पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।