बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में दो युवकों के हत्या में शामिल एक आरोपी शिवम राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह बघौना गांव के पास मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम राय के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।