डीएम ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने दो दिन में नगर पालिका की सभी संपत्तियों की सूची उपलब्ध कराने, एक सप्ताह में बायोमेट्रिक मशीन बदलने और शहर की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।