फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले को चोरी दिखाने में नपे बैरिया थाना प्रभारी, निलंबित

बलिया जिले में बैरिया क्षेत्र के भिखाछपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) गांव में 8 फरवरी की रात में मोतीलाल गोंड के घर हुई लूट के मामले में मंगलवार रात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनसे लूट के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों का भ्रमण भी किया। बदमाश किस रास्ते से आए और किस रास्ते गए आदि की जानकारी ली। उन्होंने बैरिया पुलिस को लूट की घटना को चोरी लिखने पर जमकर फटकार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन सिंह को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले ही उनका स्थानांतरण यहां से चितबड़ागांव थाने पर किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें