फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाखी संक्रांति के पावन अवसर पर चइता मुकाबला का लोगों ने उठाया आनंद, VIDEO

छपरा क्षेत्र के प्रसाद छपरा स्थित ब्राह्मलीन संत नागा बाबा कुटी पर वैशाखी संक्रांति (सतुआन) के अवसर पर बुधवार की रात सिवान बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक अभिषेक तिवारी व छपरा बिहार के संतोष सिंह के बीच चइता का मुकाबला हुआ। चइता का शुभारंभ नागा बाबा कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर सपा नेता अंगद मिश्र ने दोनों गायकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम अभिषेक तिवारी ने मां काली कि वंदना कर चइता का शुभारंभ करते हुए देसवा बंगालवा शहर कलकातावा ए राम काली मईया गाकर वाह वाही लूटी तो वहीं दूसरी पाली में गायक संतोष सिंह ने गजानन गणेश की वंदना करते हुए सरस्वती मातावा जोड़ीले दुनो हथवा ए राम एही ठईया एही ठईया होख ना सहइया ए राम एही ठईया गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। उसके बाद दोनों गायकों ने विभिन्न स्वर लहरियों के बीच एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए भोर में चार बजे तक गीत संगीत के माध्यम से चइता गायन करते रहे। जनता भी बीच-बीच में दोनों गायकों का उत्साह वर्धन करती रही। इस मौके पर सुशील पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, ओंकार तिवारी, पूर्व प्रधान सर्वजीत राम, राहुल पटेल आदि समिति के कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों की सेवा में लग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें