फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोटेदार के चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र अंतर्गत सकरपुर गांव में कोटा की दुकान के चयन में धांधली का आरोप लगाकर प्रधान प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार राजभर के नेतृत्व में कार्डधारकों और ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी कार्डधारकों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से कोटा की चुकान के लिए अपने चहेते का चयन किया गया है। मांग किया पूर्व में हुए चयन को निरस्त कर पुनः बैठक बुलाकर नए निष्पक्ष तरीके चुनाव कराकर कोटे के लिए पात्र का चयन किया जाए और दुकान बहाल किया जाए। वहीं, चयनित कोटेदार मनीष सिंह ने कहा कि कोटे की दुकान में किसी तरह का कोई धांधली नहीं किया गया है। कोटे की दुकान के लिए अधिकारियों की देखरेख में हुए चुनाव में 63 वोटों से विजयी हुए है। प्रतिपक्षियों द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है। जिलाधिकारी चाहे तो मामले ही जांच करा लें। हमें कोई आपत्ति नही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें