फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में जबरन कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत; VIDEO

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी जयसिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत कर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जयसिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जयसिंह ने बताया कि उसका मुकदमा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टीनगंज के न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली तारीख 10 अप्रैल निर्धारित है। इसके बावजूद बुधवार को हल्का कानूनगो सत्येंद्र सिंह पुलिस बल और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन उसकी आबादी व भूमिधरी गाटा संख्या 1441 पर पत्थर गाड़ दिए। जयसिंह का आरोप है कि विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया गया। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी चेतावनी दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के दबाव में की गई है। जय सिंह ने बताया कि पूर्व में 25 फरवरी की तारीख निर्धारित थी, लेकिन 23 फरवरी को ही एकपक्षीय आदेश पारित कर दिया गया, जिसके खिलाफ उसने 9 मार्च को पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। इस पर 10 अप्रैल को सुनवाई होनी है। संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। उसने यह भी दावा किया है कि उसके पास घटना का वीडियो साक्ष्य मौजूद है। जयसिंह ने डीएम से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, उसकी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें