बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के गत रामपुर कोडरहा स्थित जानकीनगर माहुली घाट-बिहार को जोड़ने वाला जर्जर पुल बीती रात भरभराकर गिर गया। हालांकि, रात का समय होने से कोई जख्मी नहीं हुआ है। सूचना पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, थानाध्यक्ष दोकटी ने मौके का निरीक्षण किया।