बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के एक निवासी ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वो खनन के बदले पुलिस को 20 हजार रुपये हर महीने देता है, इसके बाद भी उसकी गाड़ी क्यों जब्त की गई। दरअसल, अवैध खनन की सूचना पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने टैक्टर और जेसीबी को सीज कर दिया था, जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक थाने पहुंचकर पुलिस वालों पर वसूली के आरोप लगाने लगा।