फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब के किनारे खेल रहे भाई-बहन पर सियार का हमला, गंभीर

बनियाहारी गांव में मंगलवार सुबह सियार ने गांव के बाहर तालाब के किनारे खेल रहे सगे भाई बहन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के पास पहुंचने पर सियार बच्चों को छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। सियार के हमले में दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। श्रावस्ती जनपद के रहने वाले सरवन गुप्ता (07) व उसकी बहन मुस्कान (11) कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम बनियाहारी में अपने नाना के यहां घूमने आए थे। मंगलवार सुबह दोनों भाई बहन घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तालाब के किनारे झाड़ियों में छिपे एक सियार ने भाई बहन पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उनकी ओर दौड़े। ग्रामीणों के पास पहुंचते ही सियार बच्चोंं को छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। सियार के हमले से मासूम सरवन के चेहरे व सिर में गंभीर जख्म हुए हैं, जबकि बहन मुस्कान के पैर और पीठ में जख्म हुए हैं। परिजनों ने दोनों भाई बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जख्मी सरवन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें