फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुपईडीहा में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

नगर पंचायत रुपईडीहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रतन अग्रवाल, पार्वती वर्मा और कालीप्रसाद गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अधिशाषी अधिकारी रामबदन यादव, चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत, देवेंद्र पाठक, इंजीनियर राजू सिंह, वीना श्रीवास्तव, बृज नरेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा सभासद रजा इमाम रिजवी, मो जाकिर, मो जानू, मो जहीर, रईस अहमद, अशोक यादव, पन्ने लाल, मो शाहिद समेत कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और विकास के संकल्प के साथ किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें