फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई: 36.22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बहराइच के थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार, पांच मई को शाम 18:50 बजे चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए फैयाज अहमद उर्फ पुच्चे (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी मुनीरगंज केवलपुर, थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 36.22 ग्राम अवैध स्मैक, 100 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय बहराइच में पेश किया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक मोहिंद्र सिंह, दीवान सिंह सहित जवानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें