फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेपाल संकट: नेपाल कमिशनर एवीएन आईजी ने किया नेपाल बॉर्डर का दौरा, सामान्य होते नजर आ रहे हालात

नेपालगंज में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भारत नेपाल सीमा पर पूरी तरीके से सन्नाटा पसरा हुआ है। भारत से नेपाल की तरफ जाने वाले नागरिक एक-एक करके पैदल अपने गंतव्य की तरफ आते जाते दिखाई पड़ रहे हैं। भारत नेपाल सीमा की स्थिति का जयजा लेने के लिए कमिश्नर शशि भूषण लाल एवं पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक इंडो नेपाल सीमा पर पहुंचे और पूरी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। आपको बता दें कि नेपाल में दो दिन उपद्रव के बाद सेना की तरफ से कर्फ्यू लगा दिया गया है। भीड़ पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी गई है। भारतीय सीमाओं को सुरक्षित तरीके से बनाए रखने के लिए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उच्च स्तरीय अधिकारियों का दौरा किया जा रहा है। फिलहाल सीमा पर स्थित सामान्य होती नजर आ रही है। कमिश्नर शशि भूषण लाल ने बताया कि बॉर्डर का जायजा लिया गया है और पुलिस फोर्स एवं सशस्त्र सीमा बल को पूरे अलर्ट के साथ मुस्तैद किया गया है। सशस्त्र सीमा बल के जवान एवं पुलिस के जवान भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने बताया कि नेपाल में हालात सामान्य होते ही आवागमन चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें