फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया

रूपईडीहा बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे आवश्यक विधिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को बसंतपुर देवरा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी संतोष यादव ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों को भी शामिल किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रकाश सरोज और कांस्टेबल सूरज यादव की टीम ने हरवंशपुर, देवरा के सेखुया समय करबला के पास से आरोपी संतोष यादव पुत्र हरिराम निवासी बसंतपुर देवरा को करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सरोज और कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें