फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ‘मन की बात’ में सौर व ग्रीन एनर्जी पर जोर, रतन अग्रवाल ने बताया महत्वपूर्ण

सेक्टर केवलुपुर बूथ 19,नगर पंचायत रूपईडीहा के सभासद एवं पूर्व जिला प्रतिनिधि भाजपा रतन अग्रवाल ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर एनर्जी, ग्रीन एनर्जी और विंड एनर्जी जैसे ऊर्जा स्रोतों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए ये उपाय न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि कम खर्च में ऊर्जा के बेहतर विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं। रतन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग कर आम लोग भी लाभ उठा सकते हैं और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, रामदुलारे, भगवान दीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें