फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरुपूर्णिमा पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था, रवि गिरी महाराज का किया पूजन

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सिद्धनाथ मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पांडवकालीन शिव मंदिर के महंत रवि गिरी महाराज की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक उपहार भी भेंट किए। महंत के पूजन के बाद मंदिर परिसर में भगवान शिव की सामूहिक आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए महंत रवि गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें